{"_id":"5f68e9008ebc3eb70873e4b5","slug":"314-new-corona-patient-found-in-gurugram-gurgaon-news-noi5377268115","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब जहां प्रतिदिन 300 से ज्यादा नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, तो 250 से ज्यादा को स्वस्थ भी घोषित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 314 नए संक्रमित सामने आए, जबकि एक मरीज की मौत हुई। वहीं 295 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18142 हो गई है, जिसमें से 115170 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2811 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद अब कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 161 हो गई है। इसमें से 114 पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 47 मरीजों में पहले से कोई खास गंभीर बीमारी नहीं थी। उपचाराधीन मरीजों में से 2562 होम आइसोलेट हैं, जबकि 249 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
सोमवार को 3001 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 1699 लोगों की शासकीय लैब में जांच की गई, जिसमें से 778 आरटी-पीसीआर व 921 जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई। वहीं, निजी लैब व अस्पतालों में 1219 जांच आरटी-पीसीआर व 83 जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई। अब तक जिले में 231468 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 210325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 18142 संक्रमित पाए गए हैं।