फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3 dilapidated buildings were demolished in Badshahpur area

Gurugram News: बादशाहपुर क्षेत्र में 3 जर्जर भवनों को किया ध्वस्त

Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
3 dilapidated buildings were demolished in Badshahpur area
असुरक्षित भवनों पर नगर निगम की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। हरियाणा मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विशेष डिमोलिशन ड्राइव चलाई गई। इस दौरान बादशाहपुर स्थित बड़ा बाजार, कादरपुर रोड के निकट सरकारी डिस्पेंसरी के आसपास तीन खतरनाक भवनों को गिरा दिया गया। ये भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे और उनकी स्थिति स्थानीय निवासियों व राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए निगम ने यह कार्रवाई की।



अभियान का संचालन सहायक अभियंता आर.के. मोंगिया की देखरेख में किया गया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता वरुण और प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे। टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए ध्वस्तीकरण कार्य किया, ताकि आसपास की आबादी और क्षेत्र में रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन




सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने बताया कि पूरी कार्रवाई सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए की गई और सुनिश्चित किया गया कि मलबा नजदीकी क्षेत्रों में बाधा उत्पन्न न करे। स्थानीय लोगों ने भी राहत व्यक्त की कि अब उनके क्षेत्र में इन खतरनाक ढांचों से जुड़ा खतरा खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed