फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   293 new corona infected

293 नए संक्रमित मरीज मिले, 282 हुए स्वस्थ, एक की मौत

Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
293 new corona infected
गुरुग्राम। जांच की संख्या घटने के बावजूद अब कोरोना संक्रमण का असर कम हो रहा है। इसी क्रम में जिले में बुधवार को कोरोना के 293 नए मरीज मिले, जबकि 282 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या अब बढ़कर 181 हो गई है। पिछले तीन सप्ताह से संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा ही रह रही है।
विज्ञापन

कोरोना से दम तोड़ने वाले 181 मरीजों में से 131 पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे जबकि 50 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22497 हो गई है, जिसमें से 19929 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बढ़ने के कारण एक बार फिर से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 2387 हो गई है, जिसमें से 2208 होम आइसोलेट हैं। दो सप्ताह पहले तक होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 2500 से ज्यादा थी।
विज्ञापन

अब जिले के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या महज 179 रह गई है, जिसमें से 12 मरीज जिला कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं, जब कि सबसे ज्यादा 145 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। बुधवार को जिले में 3017 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 3056 लोगों की आरटी-पीसीआर व 961 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई। अब तक जिले में 280719 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 255205 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 22497 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed