फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   280 new corona positive patients found in gurugram on friday

कोरोना रिटर्न: गुरुग्राम में एक दिन में सामने आए कोरोना के 280 केस, ओमिक्रॉन के 17 नए संक्रिमत

Fri, 31 Dec 2021 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 09:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर का महीना कोरोना के मामले में काफी बदलावों भरा रहा। नए मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली जिसने पूरे आंकड़ों को ही बदलकर रख दिया।

विज्ञापन
280 new corona positive patients found in gurugram on friday
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम जिले में कोरोना संक्रमण बेतहाशा रफ्तार पकड़ चुका है। स्थिति यह है कि 23 मई के बाद शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 280 नए संक्रमित आए तो ओमिक्रॉन के भी 17 नए मरीज आए। इसके साथ जिले में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले गुरुग्राम में इस समय ओमिक्रॉन के सर्वाधिक मरीज हैं। वहीं दूसरी तरफ 280 नए मरीज आने के बाद अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 897 हो गई है, जिसमें से 11 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर का महीना कोरोना के मामले में काफी बदलावों भरा रहा। नए मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली जिसने पूरे आंकड़ों को ही बदलकर रख दिया। संक्रमण का असर कम होने के बाद जितने मरीज पांच माह में नहीं आए थे, उससे कहीं ज्यादा सिर्फ दिसंबर माह में ही आ गए। जुलाई से नवंबर के बीच जिले में कोरोना के 1013 नए मरीज आए थे जबकि इससे कहीं ज्यादा 1035 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया था। वहीं, सिर्फ दिसंबर माह में ही 1264 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस अवधि में महज 429 को ही स्वस्थ घोषित किया गया है। हालांकि, पहले मौतों का आंकड़ा ज्यादा था लेकिन अभी मरने वालों की संख्या में कमी आई है। जुलाई से नवंबर के बीच जिले में 330 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी जबकि दिसंबर में सिर्फ 2 मरीजों की ही मौत हुई है। 
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के 5 मरीज सक्रिय 
जिले में अब तक आए ओमिक्रॉन के 33 मरीजों में से 28 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 2 का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक विदेश से करीब 20 हजार यात्री गुरुग्राम लौट चुके हैं, जिसमें से 3919 हाई रिस्क कंट्री से शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं डॉक्टर 
पारस अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि केरोना को लेकर खबराएं नहीं बल्कि इसके बचाव के जो भी नियम हैं, उसका पालन करें। तापमान में तेजी से गिरावट होने के कारण रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, बुखार, खांसी, गला खराब होने की समस्या सामान्य होती है, जिसे खुद से ही कोरोना समझने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें और आरटी-पीसीआर जांच कराएं। वहीं, नाइट कर्प्यू को लेकर भी डॉक्टरों की राय अलग है। स्वशन रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणेश कुमार कहते हैं कि नाइट कर्फ्यू ज्यादा असरकार नहीं है क्योंकि अभी तक ऐसा सिद्ध नहीं हुआ है कि वायरस रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच ज्यादा फैलता है। ऐसे में लोगों को हर समय व अनिवार्य रूप से कोरोना बचाव नियमों का पालन करना होगा। 

कोरोना के मामले में इस तरह बदले हालात : 
                30 जून       30 नवंबर       31 दिसंबर           
कुल मरीज -  180685     181698        182962
कुल स्वस्थ -  179674      180709        181138
कुल मौतें  -   595           925              927
सक्रिय मरीज  - 91           64               886
अस्पतालों में - 16             4                 11

पिछले 10 दिन का कोरोना का आंकड़ा 
22 दिसंबर - 29 मरीज 
23 दिसंबर - 28 मरीज 
24 दिसंबर - 28 मरीज 
25 दिसंबर - 59 मरीज 
26 दिसंबर - 68 मरीज 
27 दिसंबर - 61 मरीज 
28 दिसंबर - 76 मरीज 
29 दिसंबर - 151 मरीज 
30 दिसंबर - 180 मरीज 
31 दिसंबर - 280 मरीज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed