फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 new buses join the fleet of Gurugram depot

Gurugram News: गुरुग्राम डिपो के बेड़े में शामिल हुईं 25 नई बसें

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
25 new buses join the fleet of Gurugram depot
नए रूटों पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, कुल बस हुईं 202
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग के बेड़े में नई बसों के शामिल होने के बाद प्रदेशभर में यात्रियों को समय पर रोडवेज बसें मिल रही हैं। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो गई है। गुरुग्राम बस डिपो के बेड़े में अब 25 नई बसें शामिल होने के बाद बसों की कुल संख्या 202 हो गई है।
गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि नई बसों को फिलहाल लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। जल्द ही दूसरे प्रदेशों में नए लंबे रूटों के परमिट लेकर रोडवेज बसों का संचालन करने की योजना है। गुरुग्राम बस डिपो में छह वॉल्वो, सात एसी बसें, 20 मिनी बसें, 35 किलोमीटर स्कीम वाली बसों के अलावा 134 ऑडनरी बसें संचालित की जा रही हैं। गुरुग्राम डिपो से उत्तराखंड के हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून, टनकपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, पंजाब के कई रूटों, हिमाचल प्रदेश के शिमला, बैजथान, चंडीगढ़, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, खाटूश्याम, जम्मू के कटरा के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों और लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि 25 नई बसों के दस्तावेज तैयार होने व रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद विभिन्न जिलों व लोकल रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। इससे विभिन्न रूटों पर यात्रियों को समय पर रोडवेज बसें मिल रही हैं। डिपो में अब 202 रोडवेज बस हो गई हैं। चालक-परिचालकों का शेड्यूल बनाकर रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed