{"_id":"5f68e9018ebc3eb72f6f9029","slug":"25-laptop-stolen-by-thief-gurgaon-news-noi537727887","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बनकर आए बदमाश, 25 लैपटॉप लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बनकर आए बदमाश, 25 लैपटॉप लूटकर फरार
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित पुलिस पोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर ब्रीजा गाड़ी में महिला बनकर आए बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर दुकान से 25 लैपटॉप और सर्वर लूट लिए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राम नगर निवासी आलोक अरोड़ा ने बताया कि उनकी भार्गव पैलेस के बेसमेंट में एवन म्यूजिक एंड कंप्यूटर के नाम से दो दुकानें हैं। 18 सितंबर की रात को उन्हें सुरक्षाकर्मी संदीप ने फोन कर बताया कि उसको बंधक बनाकर दुकान में लूट हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि दुकान में रखे 3 नए समेत 25 लैपटॉप और सर्वर चोरी हो गया। इनकी कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये है।
सुरक्षाकर्मी ने बताया कि चार चोर महिलाओं के कपड़े पहनकर वारदात को अंजाम दे गए हैं। वारदात के बाद आरोपी ब्रीजा गाड़ी से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। फुटेज कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया, उस पर बाइक का नंबर लगा हुआ था।