फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   22 lakh fine on 110 people for throwing debris in public places

Gurugram News: सार्वजनिक स्थानों पर मलबा फेंकने वाले 110 लोगों पर 22 लाख जुर्माना

Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
22 lakh fine on 110 people for throwing debris in public places
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार पहुंचे बसई स्थित सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट
विज्ञापन




अमर उजाला गुरुग्राम

गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों के किनारे, ग्रीन बेल्ट, खाली जमीनों, खुले नालों आदि पर मलबा डालने वालों पर अप्रैल महीने से अब तक 110 लोगों पर 22 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। ऐसा करने वालों की नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी के साथ नगर निगम ने इस तरह के मलबे को उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 9015339966 भी जारी किया है।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने मंगलवार को बसई स्थित सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा किया तथा प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। प्लांट पर एक हजार टन वेस्ट का प्रतिदिन निस्तारण हो रहा है। इस संबंध में नगर निगम और इंडो एनवायरो इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस के बीच सीएंडडी वेस्ट के संग्रह और प्रसंस्करण के लिए समझौता किया हुआ है। समझौते के अनुसार कंसेसनेयर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों से सीएंडडी वेस्ट उठाता है ।
विज्ञापन



अवैध मलबा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान

अनधिकृत डंपिंग करने वाले वाहनों को जब्त करके उनके मालिकों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम तथा वायु प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत कारावास और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा जो मकान मालिक अवैध तरीके से मलबा डंप करने वालों से मलबा उठवाते हैं, ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed