फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   207 seats were allotted in Model ITI and 12 in Women's ITI

Gurugram News: मॉडल आईटीआई में 207 और महिला आईटीआई में 12 सीटें हुई अलॉट

Fri, 07 Jul 2023 07:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 07 Jul 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
207 seats were allotted in Model ITI and 12 in Women's ITI
मॉडल आईटीआई में 207 और महिला आईटीआई में 12 सीटें हुई अलॉट
विज्ञापन


- आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची हुई जारी, 12 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगें
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी हुई है। राजकीय माॅडल आईटीआई सेक्टर-14 में 25 ट्रेडों की 904 सीटें हैं, जिसमें दूसरी मेरिट सूची में 207 सीटें अलॉट हुई हैं। शुक्रवार को 10 विद्यार्थियों ने दस्तावेज का सत्यापन व ऑनलाइन फीस जमा कराकर दाखिला लिया है। राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 में 10 ट्रेडों की 252 सीटें हैं, जिसमें दूसरी मेरिट सूची में 12 सीटें अलॉट हुई हैं।

पहली मेरिट सूची में राजकीय माॅडल आईटीआई सेक्टर-14 में 189 सीटों पर और राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 में 55 सीटों पर दाखिले हुए थे। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन शुक्रवार से शुरू हो चुका हैं। 11 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य होगा और 12 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करा सकेंगें। जिन विद्यार्थियों के नाम सीट अलॉट हुई हैं, आईटीआई के शिक्षक उनको कॉल करके जानकारी दे रहे हैं। ताकि विद्यार्थी संस्थान में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन व फीस जमा कराकर दाखिला ले सकें।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल :
आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची के तहत 12 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। संस्थानों को 13 जुलाई को रिक्त पदों की जानकारी देनी होगी। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें 22 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। इसके उपरांत संस्थानों में रिक्त सीटों की जानकारी 24 जुलाई तक देनी होगी। 28 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें चार अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कराकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य जेपी यादव ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। शनिवार व रविवार को संस्थान खुले रहेंगे। जिन स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी दाखिला प्रक्रिया में लगी है, वे संस्थान में उपस्थित रहेंगे। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी संस्थानों में आकर अपने दस्तावेज का सत्यापन करा सकेंगे। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज सही होंगे, उनको ऑनलाइन फीस जमा कराने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed