{"_id":"5bd5f512bdec226988376458","slug":"201540748562-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की बिना अनुमति के निगम ने झाडसा बांध पर शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की बिना अनुमति के निगम ने झाडसा बांध पर शुरू किया काम
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की बिना अनुमति के झाडसा बांध पर शुरू हुआ काम
गुुरुग्राम। नगर निगम ने झाड़सा बांध का सौंदर्यीकरण करने के लिए चारदिवारी बनाने काम वन विभाग की बिना अनुमति के ही शुरू करने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने अनुमति नहीं होने के कारण रविवार को चारदिवारी का काम रुकवा दिया। अब वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू होगा।
नगर निगम झाडसा बांध का करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य करेगा। बांध की जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए नगर निगम ने यहां चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया था। नियमानुसार यहां पेड़-पौधे लगे होने के कारण वन विभाग का भी हस्तक्षेप है। इस कारण निर्माण कार्य करने के लिए उससे अनुमति लेनी आवश्यक है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के ठेकेदार ने विभाग से अनुमति लिए बिना ही यहां चारदीवारी का काम शुरू कर दिया। इस कारण वन विभाग ने रविवार को काम रुकवा दिया। इस बारे में नगर निगम के बागवानी विंग के कार्यकारी अभियंता अजय निराला ने बताया कि वन विभाग से अनुमति ली हुई है। काम रुकवाने कोई मामला सामने नहीं आया है।