{"_id":"60a0fd8d8ebc3ef6413b1929","slug":"200-people-got-vaccinated-gurgaon-news-noi58205172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत 200 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत 200 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की मुहिम अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसके तहत कोरोना का टीका लगवाने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पार्क प्लस के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को साइबर हब की पार्किंग में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत 200 लोगों को टीका लगाया। सभी को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
रविवार को भी इसमें सिर्फ 45 साल से ज्यादा आयु वालों को ही शामिल किया गया। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीका लगवाने को लेकर पहले दिन से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी लोग तय समय सुबह के 10 बजे से काफी पहले ही अपने-अपने वाहनों से साइबर हब पहुंचने लगे थे। सुबह 9 बजे से लोगों का टीकाकरण स्थल पर आना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक तो टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, तय लक्ष्य के मुताबिक 200 लोगों को टीका लगाने तक टीकाकरण की प्रक्रिया आराम से चलती रही।
अब तक 700 को लगा टीका
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग अब तक 45 साल से ऊपर के 700 लोगों को टीका लगा चुका है। तय प्रक्रिया के मुताबिक रविवार को भी टीका लगवाने के बाद लोग 30 मिनट तक पार्किंग में रुके रहे और स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न होने पर तसल्ली से अपने घरों को रवाना हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक सभी लाभार्थियों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी गई।