{"_id":"64d652688d4e611cf6016cf2","slug":"20-year-old-student-commits-suicide-in-mvn-society-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12114-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमवीएन सोसायटी में 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमवीएन सोसायटी में 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
Fri, 11 Aug 2023 08:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 11 Aug 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
एमवीएन सोसायटी में 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
- केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीसीए के द्वितीय वर्ष की कर रही थी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। एमवीएन सोसाइटी में बृहस्पतिवार की देर रात को एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उसके साथ रह रही छात्रा वैशाली रावत ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। छात्रा की पहचान दिल्ली में शाहदरा निवासी दीपिका के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारण का अभी नहीं पता चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका के पिता बालकिशन उपाध्याय ने बताया कि बेटी दीपिका का सपना आईएएस बनने का था। एक दिन पहले ही फ्लैट में आई थी। वह केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ रहने वाली छात्रा वैशाली रावत ने पुलिस को बताया कि वह यूनिवर्सिटी से फ्लैट पर आई थी। फ्लैट का गेट बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी दीपिका ने गेट नहीं खोला। उसने पड़ोसियों की मदद से गेट का दरवाजा खोला तो पाया कि दीपिका फंदे पर लटकी हुई थी। दीपिका के पिता ने बताया कि दीपिका तीन महीने से अपने घर से रोजाना केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के लिए आती थी। उसने बृहस्पतिवार रात को घर पर भी बात की थी। उसने कोई भी परेशानी उन्हें नहीं बताई थी।