फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   19413 Students appear for Saksham Exam

160 स्कूलों में 19413 बच्चों ने दी मेगा सक्षम परीक्षा

Sat, 07 Sep 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
19413 Students appear for Saksham  Exam
गुरुग्राम। जिले के चारों विकास खंडों की 160 स्कूलों में शनिवार को भी मेगा सक्षम परीक्षा 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें 19413 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति 96 फीसदी रही। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। उल्लेखनीय है कि सोहना, पटौदी, फर्रूखनगर व गुरुग्राम की प्रत्येक 40-40 स्कूलों में मेगा सक्षम परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 20 प्राथमिक व 20 माध्यमिक विद्यालय शामिल रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 10:30 से 12 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं।
विज्ञापन

शिक्षक परीक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। इससे पहले शुक्रवार को हिंदी व गणित की परीक्षा संपन्न हुई थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि उम्मीद के अनुरूप जिले में सक्षम परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है। पूरा भरोसा है कि विद्यार्थी शत प्रतिशत परिणाम लाएंगे। उल्लेखनीय है कि सक्षम 2.0 की तैयारियों को लेकर पिछले काफी समय से शिक्षक कड़ी मशक्कत कर रहे थे। इसी संदर्भ में पिछले दिनों मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed