{"_id":"5b535f8f4f1c1b46748b6415","slug":"191532190607-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस 16-50-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस 16-50-29
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपैक्ट
सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर एजेंसी को नोटिस
-15 अगस्त से शुरू होना है सिटी बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा साइबर सिटी में चलाई जा रही सिटी बस सर्विस के लिए बस डिपो के निर्माण में देरी होने के कारण नगर निगम ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जीएमडीए द्वारा करीब 25 बसों का संचालन 15 अगस्त से शुरू करने की योजना है। ऐसे में समय पर बस डिपो का निर्माण नहीं होने से बसों के संचालन में परेशानी हो सकती है।
सिटी बसों को डिपो में काम में हो रही देरी की खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता के साथ को छापा था। इसके बाद निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जीएमडीए द्वारा चलाई जा रही सिटी बसों के पहले चरण की 200 बसों के लिए दो बस डिपो का निर्माण करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब चार माह से सेक्टर-52-53 और सेक्टर-10 में बस डिपो का निर्माण कार्य चल रहा है। सेक्टर 52-53 में करीब 20 फीसदी और सेक्टर-10 में 40 फीसदी ही निर्माण बस डिपो का हो पाया है। ऐसे में दो माह में दोनों बस डिपो का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। निगम ने सबंधित एजेंसी को काम में देरी होने के कारण नोटिस जारी कर जल्द जवाब मांगा है।
कोट
एजेंसी द्वारा काम बड़ी ही धीमी गति से किया जा रहा है। बसों के संचालन में कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
-धर्मबीर मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।