फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दो और अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए तैयार की योजना

दो और अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए तैयार की योजना

Thu, 12 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
दो और अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए तैयार की योजना
दो और अवैध कॉलोनियां नियमित करने की योजना तैयार
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम ने दो और अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें न्यू पालम विहार और श्रीराम कॉलोनी विजय विहार एक्सटेंशन में निगम ने हाल में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को जिला योजनाकार विभाग ने मंगलवार को निगमायुक्त के पास भेज दिया। सदन की बैठक में प्रस्ताव को पास होने के लिए रखा जाएगा। उसके बाद मुख्यालय भेजा जाएगा।
शहर में अवैध रूप से बसाई गई सभी कॉलोनियों को निगम द्वारा नियमित करवाने की कवायद चल रही है। शहर में बनी 47 अवैध कॉलानियों को नियमित करवाने के लिए निगम ने योजना तैयार की थी, जिसमें से 2017 में 15 कॉलोनियों को सरकार ने नियमित कर दिया था। उसके बाद बाकी कॉलोनियों का दोबारा सर्वे कर मुख्यालय को नियमित करने के लिए भेजा गया लेकिन निगम द्वारा अब जिन दो कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें से ये कॉलोनियां अलग हैं। इसलिए इन दो कॉलोनियों का अलग से प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


बयान..
न्यू पालम विहार कॉलोनी और श्रीराम कॉलोनी विजय विहार एक्सटेंशन को नियमित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर निगमायुक्त के पास भेजा गया है। सदन की बैठक में पास होने के बाद ही प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन सिंह, जिला योजनाकार अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed