{"_id":"5b5362774f1c1b41748b62fe","slug":"181532191351-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम क्षेत्र में डेयरी बनाने के लिए जिला प्रशासन को लिखा पत्र 16-52-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम क्षेत्र में डेयरी बनाने के लिए जिला प्रशासन को लिखा पत्र 16-52-24
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम क्षेत्र के बाहर डेयरी बनाने के लिए प्रशासन को पत्र
-चारों जोन में 90 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी डेयरी
-जमीन नहीं मिलने के कारण योजना दो वर्षों से लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के बीच में चल रही डेयरियों को शहर से बाहर बनाने के लिए नगर निगम ने जमीन के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जमीन मिलने के बाद निगम क्षेत्र के चारों जोन के बाहर 90 एकड़ में पशुओं के लिए डेयरी बनाई जाएगी। शहर में बाहर डेयरी बनाने की योजना करीब दो वर्षों से जगह नहीं मिलने के कारण लंबित पड़ी है। अब निगम ने डेयरी बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है।
शहर में सैकड़ों की संख्या में पशुओं की डेयरियां चल रही हैं। पशुओं के मलमूत्र को सीवर में डालने के कारण सीवर अक्सर जाम हो जाते हैं। डेयरियों के कारण आस-पास के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार इनकी शिकायत भी निगम में कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर से बाहर पशुओं की डेयरी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निगम की ओर से कोई जगह चयनित नहीं की गई। जगह नहीं मिलने के कारण अब निगम ने जमीन देने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। करीब 90 एकड़ जमीन में डेयरियों निगम क्षेत्र के अलग-अलग जोन में बनाई जानी है।
बयान...
निगम क्षेत्र में शहर से बाहर डेयरी बनाने के लिए जमीन देने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जमीन मिलने के बाद इस योजना में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-मोहन सिंह, जिला नगर योजनाकार, नगर निगम, गुरुग्राम।