फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   17 new corona cases in gurugram

धीरे-धीरे बढ़ रहा संक्रमण, दो दिन में आए 17 कोरोना मरीज

Thu, 02 Sep 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
17 new corona cases in gurugram
गुरुग्राम। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच जिले में धीरे-धीरे संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। स्थिति यह है कि सप्ताहभर पहले पिछले बुधवार को जहां एक दिन में अब तक का न्यूनतम सिर्फ 1 मरीज आया था तो वहीं पिछले दो दिनों में ही 17 नए केस आ चुके हैं। ऐसे में रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह तीसरी लहर की आहट तो नहीं है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 8 नए मरीज आए तो 4 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76 पर पहुंच गई है, जो पिछले बृहस्पतिवार के मुकाबले 4 ज्यादा हैं। इसमें से 66 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 10 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई। वहीं बृहस्पतिवार को भी 3363 लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें से 505 लोगों की रैपिड एंटीजन व 2853 की आरटी-पीसीआर के जरिए जांच की जाएगी। कोरोना जांच के साथ ही टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed