फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1630 people get Corona vaccines

1630 लोगों को लगा जिले में कोरोना का टीका

Sat, 27 Mar 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
1630 people get Corona vaccines
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के खिलाफ शुरू हुई जंग में टीकाकरण की प्रक्रिया अहम मानी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में 1630 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शनिवार को जिले में 2200 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य था। 60 साल से ऊपर के 761 लोगों को टीके लगे जबकि पहले से बीमार 45-59 साल के 385 लोगों को टीके की डोज दी गई। वहीं, 254 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया जबकि 230 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अब जिले के 57 निजी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आगामी दिनों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले सर्वाधिक संख्या में टीकाकरण किया गया है। जिले में अब तक प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक 1 लाख 77 हजार 274 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है और यहां पर 1 लाख 45 हजार 369 लोगों को टीके लग चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कुल मरीजों की संख्या के मामले में भी गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर है। टीकाकरण के मामले में नूंह अब भी सबसे निचले पायदान पर है, जहां सबसे कम अब तक 15067 लोगों को ही टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed