{"_id":"5cbe0157bdec221425448818","slug":"161555956055-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर तीन लोगों से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर तीन लोगों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर तीन लोगों से धोखाधड़ी
गुरुग्राम। अलग-अलग स्थानों पर एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय पार्क निवासी मोहम्मद मुबारक ने कहा कि 7 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने एसबीआई बैंक सोहना चौक के एटीएम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 53600 रुपये निकाल लिए।
सेक्टर-10 थाना पुलिस को दी शिकायत में रवि नगर निवासी गजेन्द्र ने कहा कि 10 अप्रैल को बसई रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर तीन युवकों ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-9ए थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी अमित कुमार ने कहा कि रजनीश खुराना ने 15 से 16 मार्च के बीच उसके साथ 23100 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------
मृतक हवलदार के आश्रितों को दिए 30 लाख रुपये
गुरुग्राम। सड़क दुर्घटना में मृत हुए बादशाहपुर थाने के हवलदार धर्म सिंह के परिजनों को सोमवार को 30 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। एचडीएफसी बैंक की तरफ से यह राशि पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने मृतक के आश्रितों को सौंपी। बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी धर्मसिंह बादशाहपुर थाने में तैनात थे। 25 नवंबर 2018 को फरीदाबाद से गुरुग्राम आते वक्त उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। चूंकि सभी पुलिसकर्मियों का वेतन एचडीएफसी बैंक में आता है। इसलिए बैंक की तरफ से सभी पुलिसकर्मियों का 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है। इसी बीमा राशि को ही सोमवार को आश्रितों को सौंपा गया।
विज्ञापन
-----