{"_id":"5b53627a4f1c1b1e308b612e","slug":"161532191354-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसरों को दी जाएगी डिजिटल लर्निंग की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसरों को दी जाएगी डिजिटल लर्निंग की ट्रेनिंग
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसरों को दी जाएगी डिजिटल लर्निंग की ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कॉलेज के प्रोफेसरों को अब डिजिटल लर्निंग सिखाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इस सत्र में कॉलेजों में लागू हुए डिजिटल लर्निंग पाठ्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यशाला कराने की तैयारी की जा रही है। इसके जरिए डिजिटल लर्निंग को आसान बनाने की बारीकियां सिखाने के लिए विभिन्न विषयों के की-पर्सन तैयार किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में सूचना जारी कर दी है। कार्यशाला की जिम्मेवारी स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रोहतक को दी गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से कार्यशाला की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और 28 जुलाई तक विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके तहत गणित, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, कॉमर्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलोजी, बॉटनी विषयों के प्रोफेसर हिस्सा लेंगे।