{"_id":"5b5362734f1c1bc6508b60e7","slug":"161532191347-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दिया शहर को दो तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दिया शहर को दो तोहफे
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने दिए शहर को दो तोहफे
-सिंथैटिक ट्रैक और ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क के कार्यों का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बिछाए जाने वाले सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रैक तथा गुरुग्राम शहर में ऑप्टीकल फाईबर नेटवर्क बिछाने के कार्यों का शिलान्यास किया। कार्य को निर्धारित 6 महीने में पूरा करने के मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सेक्टर-56 में सौर प्लांट का उद्घाटन किया। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ट्रैक बिछाने का कार्य नई दिल्ली की शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को सौंपा गया है, जो 7 साल तक इस ट्रैक का रखरखाव भी करेगी।
वहीं, ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क बिछाने के कार्य को सुपर स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा देश के जाने-माने टेलीकॉम सेवा प्रदाता स्टरलाईट कन्वर्जेंस लिमिटिड, इंडस टॉवर लिमिटिड, रिलायंस जीओ लिमिटिड तथा एपीएस टेलीकॉम इन्फ्रा प्राईवेट लिमिटिड नामक चार कंपनियों को गुरुग्राम के विभिन्न भागों में फाइबर केबल बिछाने का काम सौंपा गया है।
यह केबल गुरुग्राम और मानेसर के 115 सेक्टरों में 600 किलोमीटर क्षेत्र में बिछाई जाएगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी उमाशंकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्य 9 से 12 महीनों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह फाईबर बैकबॉन गुरुग्राम में सार्वजनिक सुरक्षा परियोजना के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुरुग्राम में एक इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें इन सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
-सौर ऊर्जा प्लांट का किया उद्घाटन
शनिवार को मुख्यमंत्री ने सेक्टर-56 स्थित देवेंद्र विहार, आर्मी वैलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन सोसायटी में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक हरियाणा की सौर ऊर्जा क्षमता 4 हजार मेगावाट तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमने हरियाणा सौर ऊर्जा नीति बनाई है जिसका उद्देश्य प्रदेश में सौर ऊर्जा निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना है। भूमिगत जल रिचार्ज करने की जरूरत पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकसित सेक्टरों एवं परिसरों में 500 वर्ग गज या इससे बड़े भवनों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया हुआ है। इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य समेत भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।