{"_id":"5b51e1fd4f1c1bb35d8b46b4","slug":"161532092925-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से लड़की बैठने के बाद हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से लड़की बैठने के बाद हुई गायब
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के ध्यानार्थ
हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से लड़की ट्रेन में बैठने के बाद हुई गायब
- दसवीं कक्षा की छात्रा रेल से गढ़ी हरसरू स्कूल में पढ़ने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से एक लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। बलिया (यूपी) के गांव चिड़वड़ा निवासी एक व्यक्ति ने जटौला रेलवे स्टेशन के हेलीमंडी जीआरपी को लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दी है। जिस पर जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने जीआरपी को बताया कि मेरी लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह गत 16 जुलाई को जटौला रेलवे स्टेशन से रेल में बैठकर गढ़ी हरसरू गई थी, लेकिन वह इस स्टेशन पर नहीं उतरी और न ही स्कूल में पहुंची। उन्होंने शक जताया है कि उसकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। जीआरपी ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी हेलीमंडी चौकी इंचार्ज परमानंद का कहना है कि पीड़ित के बयान पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
..........