फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 complaints were received in the resolution camp.

Gurugram News: समाधान शिविर में आईं 16 शिकायतें

Mon, 19 Jan 2026 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
16 complaints were received in the resolution camp.
अधिकतर का मौके पर समाधान, संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए एक उपयोगी मंच बन रहे हैं। यह बात गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही। इस दौरान कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय सीमा तय की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एसडीएम ने बताया कि गुरुग्राम जिले में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति और सामाजिक कल्याण विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीटीएम सपना यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, एसीपी विष्णु प्रसाद, नगर निगम गुरुग्राम के एक्सईएन परवीन राघव, एसडीओ राहुल यादव, एसडीओ अजमेर सिंह, एलडीएम विनोद कुमार बजाज, जेई मोहित यादव तथा चिकित्सा अधिकारी अपिला कादियान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed