फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sat, 27 Apr 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

पुन्हाना। उपमंडल के गांव इंदाना में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई की शिकायत पर बिछौर थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बिछौर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई आरिफ निवासी धौलेट थाना पहाड़ी जिला भरतपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन नुशरत के ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही 2 लाख रुपये नकद देने की मांग करते आ रहे थे। 2 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन नुशरत के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आखिरकार नुशरत के पति सद्दाम व उसके देवर आमीर व इरशाद, सास मेहरम व ससुर अयुब ने उसे जहर दे दिया। जिसके बाद उसकी नल्हड़ मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई, जबकि आरोपियों का कहना है कि महिला की शादी तकरीबन 4 साल पहले हुई थी। जो अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी। उसका पति बेरोजगार था। जिससे परेशान होकर महिला ने जहर खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed