फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सदर बाजार बाजार में अतिक्रमण करने वालों के काटे चालान

सदर बाजार बाजार में अतिक्रमण करने वालों के काटे चालान

Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार बाजार में अतिक्रमण करने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
सदर बाजार बाजार में अतिक्रमण करने वालों के काटे चालान
-10 दुकानदारों पर लगाया दस-दस हजार रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार में निगम द्वारा अतिक्रमण करवाने वाले दुकानादरों की दुकानें सील करने के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। निगम की इनफोर्समेंट टीम ने अतिक्रमण कर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर बाजार और ओल्ड दिल्ली रोड पर 10 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इन सभी दुकानों पर निगम टीम ने करीब दस-दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

बता दें कि सदर बाजार में दुकानदारों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम गंभीर है। अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए निगम ने पिछले माह करीब 79 दुकानों को सील कर दिया था। उसके बाद सदर बाजर जगह काफी खुली हो गई थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद कुछ दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण करने की शिकायत निगम में आई तो तुरंत कार्रवाई करते हुए निगम ने दस दुकानदारों के दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त-2 विवेक कालिया के आदेश पर किया गया। जुर्माना लगाने की कार्रवाई एसडीओ अमित लठवाल, जूनियर इंजीनियर रोहित व रोहित जाखड़ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed