फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   150 Buildings will be sealed by Nagar Nigam

संपत्तिकर जमा नहीं करवाने वाले 150 बिल्डिंगे निगम करेगा सील

Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
150 Buildings will be sealed by Nagar Nigam
गुरुग्राम। नगर निगम में 20 लाख रुपये से ज्यादा का संपत्तिकर जमा नहीं करवाने वाली करीब 150 बिल्डिंगों को नगर निगम सील करेगा। नगर निगम की ओर से अगले सप्ताह से सीलिंग अभियान चलाएगा। निगम की ओर से बकाया संपत्तिकर वाली संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है। 31 दिसंबर 2019 तक का निगम ने संपत्ति मालिकों को नोटिस दिया था।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम का 255 संपत्तियों पर करीब 134 करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। नगर निगम के गठन के बाद से इन पर संपत्तिकर बकाया चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संपत्तिकर वसूलने के लिए निगमायुक्त को आदेश भी दिए थे। नगर निगम का करीब 255 ऐसी संपत्तियां है, जिन पर नगर निगम का 20 लाख रुपये से ज्यादा का संपत्तिकर बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने ऐसी संपत्तियों की 255 लोगों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किए थे, लेकिन 255 में से करीब 100 लोगों ने अपना संपत्तिकर निगम में 31 दिसंबर तक जमा करवा दिया। बाकी संपत्तिकर मालिकों ने निगम में नोटिस का जवाब तक नहीं दिया है। ऐसे में नगर निगम अब इन पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

255 लोगों को करीब 134 करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। इनकी वसूली के लिए 31 दिसंबर तक संपत्ति मालिकों को समय दिया गया था, लेकिन 255 में से सिर्फ 100 लोगों ने संपत्तिकर जमा करवाया है। बाकी संपत्तियों को अगले सप्ताह से सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed