फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   15 people fined Rs 6500 for throwing garbage in the open

Gurugram News: खुले में कूड़ा कचरा फेंकने पर 15 लोगों पर 6500 रुपये जुर्माना

Thu, 28 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
15 people fined Rs 6500 for throwing garbage in the open
सोहना। सोहना नगर परिषद ने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की कवायद छेड़ दी है। परिषद ने 12 अस्थायी कूड़ा केंद्रों को खत्म कर दिया है। इसके अलावा खुले में कूड़ा कचरा फेंकने पर 15 लोगों पर कुल 6500 रुपये का जुर्माना लगाया। स्थानीय नगर परिषद ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कमर कस ली है जिसकी शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से की गई है। यहां पर कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने स्वयं सफाई कराई। इसके अलावा उक्त सफाई अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान के तहत परिषद क्षेत्र में आने वाले 13 गांवों को भी गंदगी मुक्त किया जाएगा। नगर परिषद ने बरसाती मौसम के चलते कस्बे में बने 12 अस्थायी कूड़ा केंद्रों को समाप्त कर दिया है। उक्त कूड़ा केंद्र पलवल मार्ग, नूंह मार्ग, तावडू मार्ग, गुरुग्राम मार्ग आदि पर बने थे। नगर परिषद ईओ सुमनलता बताती हैं कि परिषद क्षेत्र को जल्द ही कूड़ा मुक्त बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed