फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   15 lakh saplings will be planted in the district this year

इस वर्ष जिले में लगेंगे 15 लाख पौधे

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
15 lakh saplings will be planted in the district this year
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद जोन हॉल में 72वां वन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस साल पूरे जिले में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से लगभग डेढ़ लाख पौधे वन विभाग अपने अमले से लगवाएगा और बाकी पौधे आम जनमानस, विभिन्न संस्थाओं तथा संगठनों के सहयोग से लगवाए जाएंगे। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला तथा मेयर मधु आजाद ने भवन परिसर में पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी है कि हम सभी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे गुरुग्राम शहर के लिए पेड़ पौधों के रूप में ग्रीन लंग्स अत्यंत आवश्यक हैं। हमारी परंपरा प्रकृति वंदन की रही है। इस मौके पर पर्यावरण विषय आयोजित प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़सा के 11वीं कक्षा के छात्र इम्तियाज पहले स्थान पर रहे, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस के 11वीं के छात्र सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशांत लोक सेक्टर 43 के विद्यार्थी सनम को तीसरा स्थान मिला। पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस के दसवीं कक्षा के छात्र सौरभ कुमार प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशांत लोक की नौवीं कक्षा की छात्रा रेशमा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकरपुर की दसवीं की छात्रा श्वेता तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े और अपना वन महोत्सव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-पौधशाला एप्प भी लॉन्च की, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति यह पता कर सकता है कि कौन सा पौधा किस पौधशाला में उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधों की जियो टैगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed