फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1447 new infected found in a day, more than half of New Gurugram

एक दिन में मिले 1447 नए संक्रमित, आधे से ज्यादा न्यू गुरुग्राम के

Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
1447 new infected found in a day, more than half of New Gurugram
गुरुग्राम। जिले में रोज मिल रहे बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों में से 50 फीसदी से ज्यादा न्यू गुरुग्राम व डीएलएफ इलाके के हैं। यही वजह है कि प्रशासन भी न्यू गुरुग्राम के अधिकांश इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा मामले चंद्रलोक, तिगड़ा, घाटा समेत न्यू गुरुग्राम अंतर्गत आने वाले अन्य शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलके जांच में भी स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों पर जोर दे रहा है। बृहस्पतिवार को भी 1447 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 645 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, पिछले करीब 15 दिनों के आंकड़े को देखें तो बृहस्पतिवार को स्वस्थ घोषित किए जाने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही।
विज्ञापन

ऑमिक्रोन के तीन मरीज सक्रिय
पहले जहां स्वस्थ होने वालों की संख्या 100 से भी कम रहती थी वहीं, बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया। जिले में ऑमिक्रोन का कोई भी नया मरीज नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 51 पर सीमित रही। उसमें भी अब सिर्फ 3 मरीज ही सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मरीजों का अस्पतालों में चल रहा इलाज
संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण अब जिले में सक्रिय कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4220 पर पहुंच गया है। इनमें से 4192 संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जबकि 28 का मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। खास बात यह है कि सभी मरीजों का जिला कोविड अस्पतालों व कोविड हेल्थ सेंटर में ही इलाज चल रहा है जबकि कोविड केयर सेंटर में एक भी मरीज नहीं है।

जांच के लिए भेजे गए 10748 नमूने
संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच की रफ्तार एक माह पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी कर दी गई है। पहले जहां रोजाना कोविड जांच के लिए 4-5 हजार नमूने लिए जा रहे थे वहीं अब प्रतिदिन 10 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी जिले में 10748 नमूने लिए गए, जिसमें से 2233 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की जाएगी। हालांकि, जांच का दबाव बढ़ने के साथ ही अब लंबित रिपोर्ट का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 4936 नमूनों की जांच रिपोर्ट लंबित थी।
पिछले 10 दिन का कोरोना का आंकड़ा
28 दिसंबर 76 मरीज
29 दिसंबर 151 मरीज
30 दिसंबर 180 मरीज
31 दिसंबर 280 मरीज
01 जनवरी 298 मरीज
02 जनवरी 358 मरीज
03 जनवरी 460 मरीज
04 जनवरी 634 मरीज
05 जनवरी 1178 मरीज
06 जनवरी 1447 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed