फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14 people caught from a house in Todapur, suspected to be from Tabligi Jamaat

टोडापुर के एक घर में मिले 14 लोग, तबलीगी जमात से होने की आशंका

Tue, 31 Mar 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
14 people caught from a house in Todapur, suspected to be from Tabligi Jamaat
गुरुग्राम। हेलीमंडी नगर पालिका अंतर्गत टोडापुर स्थित एक घर में बाहर से आकर कुछ लोगों के रहने का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद दोपहर में प्रशासन व पटौदी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ के बाद जांच के लिए सभी 14 लोगों को पटौदी स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक जांच के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए सभी को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी के सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इलाके के लोगों ने इनका कनेक्शन निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से होने की आशंका जताई थी, लेकिन पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान तबलीगी जमात से किसी भी तरह का क्नेक्शन होने से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं पटौदी थाना पुलिस ने सभी लोगों के यूपी के फतेहपुर सीकरी से होने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हेलीमंडी के टोडापुर इलाके के एक घर में 14 लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ के बाद उनको व उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए पटौदी उपमंडल नागरिक अस्पताल और फिर वहां से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी से आए हैं
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान यूपी के फतेहपुर सीकरी से होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, टोडापुर निवासी गुलजार की पिछले दिनों तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसे देखने के लिए उसके सास-ससुर सहित कुछ लोग बीते 18 मार्च को फतेहपुर सीकरी से आए थे। इसके बाद लॉकडाउन होने की घोषणा होने के बाद सभी अपने रिश्तेदार के यहां ही रह रहे थे। हालांकि, पुलिस एहतियातन इनके तबलीगी जमात से कनेक्शन की जांच कर रही है। पटौदी थाने के एसएचओ सुरेश कुमार के मुताबिक, विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के प्रबंधक डॉ. मनीष राठी ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed