फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12th pass fake IAS officer arrested

Gurugram News: 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
12th pass fake IAS officer arrested
- नौकरी लगवाने और कर्मचारियों से तबादला करवाने के नाम पर ऐंठते थे रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाने की पुलिस ने शुक्रवार को 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर आरोपी नौकरी लगवाने और कर्मचारियों का तबादला करवाने के नाम पर रुपये ठगता था। उसने अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए रुपये ठगने की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रघुईपुर गांव निवासी जय प्रकाश पाठक (31) के रूप में हुई है।
पालम विहार थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने आपको आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से रुपये ऐंठता है। वह अभी अपने किराये के मकान में मौजूद है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी ताे मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक खड़ा मिला जो पुलिस को आता देखकर छत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसको काबू कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार फर्जी आईएएस जय प्रकाश पाठक ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह खुद को गृह मंत्रालय में आईएएस बताकर लोगों को नौकरी लगवाने, कर्मचारियों का तबादला करवाने और आईएएस पद का रौब दिखाते हुए पैसे ऐंठता था। इन रुपयों से खुद के व परिवार के शौक पूरे करता है। आरोपी जय प्रकाश पाठक पिछले पांच साल से गुरुग्राम के पालम विहार के सेक्टर-22ए में किराये पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के आगे-पीछे उसने भारत सरकार लिखवाया हुआ था
पुलिस को उसके कमरे से दो आईडी कार्ड, एक आईडी कार्ड डोरी जिस पर गृह मंत्रालय लिखा हुआ मिला। एक पत्र जोकि अतिरिक्त निरीक्षक के स्थानांतरण से संबंधित है। पुलिस ने एक फर्जी आर्म्स लाइसेंस, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक वॉकी टॉकी सेट, एक आयुष्मान कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक पेन कार्ड, दो आईडी कार्ड, एक पासपोर्ट, दो मोहर, एक लाल व नीली बत्ती, 2.50 लाख रुपये और घर के बाहर खड़ी एक कार बरामद की है। कार के आगे-पीछे उसने भारत सरकार लिखवाया हुआ था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर किसी बड़े अधिकारी का खास बनकर ठगी करने के संबंध में एक मामला उत्तर प्रदेश में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed