{"_id":"5bd5f5ffbdec2269407ef684","slug":"121540748799-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली बॉयोडायवर्सिटी पार्क के बीच सड़के बनाने के विरोध में सड़कों पर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली बॉयोडायवर्सिटी पार्क के बीच सड़के बनाने के विरोध में सड़कों पर आए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित अरावली बॉयोडायवर्सिटी पार्क के बीच में से दो नेशनल हाइवे बनाने की योजना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध किया। लोगों का यह विरोध करीब तीन से चार घंटे तक चला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों व पर्यावरणविदों ने केंद्र और हरियाणा सरकार से आग्रह किया कि वह इस योजना को रद्द कर कहीं ओर से हाइवे को निकालने की योजना तैयार करवाए। लोगों ने कहा कि पार्क के अंदर या इसके पास से नेशनल हाइवे निकलते हैं तो गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी इकोलोजिस्ट प्रदीप किशन ने कहा कि 380 एकड़ में फैला यह बॉयोडायवर्सिटी पार्क शहरवासियों को प्रदूषण से बचा रहा है। इस पार्क में 400 तरह के पौधे लगे हुए हैं। 180 तरह के पक्षी यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
नील गाय, जंगली बिल्ली, जैकल भी यहां हैं। इसका सीना चीरकर यदि सड़क निकाली जाती है तो यह इस शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इकोलोजिस्ट विजय दसमाना ने कहा कि आज शहर का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। यह पार्क ग्राउंड वॉटर को रिचार्ज कर रहा है। हर साल 32 करोड़ लीटर पानी जमीन में जाता है। ऐसे में इसको उजाड़ने के फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। ब्यूरो