फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   120 new patients, 8720 total infected in the district

120 नए मरीजों के साथ गुरुग्राम में 8720 तक पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

Mon, 27 Jul 2020 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
120 new patients, 8720 total infected in the district
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब तेजी से 9 हजार की तरफ बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 120 नए संक्रमित सामने आए जबकि 150 को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8720 तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि जिले में अब नए मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात (रिकवरी रेट) फिर से बढ़ना शुरू हो गया है, जो पिछले करीब एक सप्ताह से रुका हुआ था।
विज्ञापन

अब जिले में कुल 86.67 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों में से 82 फीसदी मरीज होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की हालत ठीक बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिन से जिलों में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसे में कुल मृतकों का आंकड़ा 120 पर सीमित है। जिले के कुल कोरोना मरीजों में से 7558 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब महज 1042 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से 858 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

1958 लोगों की हुई जांच
सोमवार को जिले में कुल 1958 लोगों की जांच की गई, जिसमें 331 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1627 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई। सोमवार को भीम नगर के वार्ड क्रमांक 17 में कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां 99 लोगों ने जांच कराई। इसमें एक मरीज संक्रमित पाया गया। खास बात यह रही कि कोरोना के साथ ही जिन मरीजों में बुखार इत्यादि के लक्षण थे, उनकी मलेरिया की भी जांच की गई। वार्ड-17 के पूर्व पार्षद दलीप साहनी के मु ताबिक नगर निगम कमिश्नर विनय प्रताप सिंह व डॉ. नवीन के दिशानिर्देश पर शहर में जगह-जगह कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed