फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 people fell ill after eating buckwheat flour and Food Safety Department taken samples In Gurugram

सावधान! कुट्टू का आटा संभलकर खाना: गुरुग्राम में पकौड़ी खाने से होने लगी घबराहट...आने लगे चक्कर,पहुंचे अस्पताल

Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
सार

गुरुग्राम के साइबर सिटी में कुट्टू का आटे से बने पकौड़ी खाने से 12 लोग बीमार हो गए। कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमून लिए हैं।

विज्ञापन
12 people fell ill after eating buckwheat flour and Food Safety Department taken samples In Gurugram
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने दुकान पर लिया सेंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी के सेक्टर-14 क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा खाने से तीन परिवारों के 12 लोग बीमार हो गए। जिनमें से कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी। जिस दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा गया। वहां से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटे और अन्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजीव नगर के हंसराज कसाना ने सेक्टर-14 थाने में दी शिकायत में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर उनके परिवार के सदस्यों ने व्रत रखा था। जिसके लिए उसके बेटे ने राजीव नगर गली नंबर-3 के सामने मातेश्वरी स्टोर से कुट्टू का आटा खरीदा था । उस कुट्टू के आटे से घर में बनाए पकौड़े खाने के बाद परिवार के सदस्यों को घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं आसपास के इलाके के कई परिवारों में भी कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिली। सभी ने एक ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। हंसराज ने बताया कि उनके बेटे, पुत्रवधु, पुत्रवधु की मां और बेटी ने व्रत रखा था। जिस जिस ने भी कुट्टू के आटे के पकौड़े खाए, सब बीमार पड़े हैं।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे उन्हें राजीव नगर के हंसराज कसाना नाम के व्यक्ति की शिकायत मिली थी। जिसमें कुट्टू का आटा खाने से उनका परिवार बीमार हो गया और उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

जिसके बाद शनिवार को टीम ने राजीव नगर स्थित मातेश्वरी स्टोर पर कार्रवाई की। यहां से कुट्टू के आटे के अलावा गुड, चीनी, शहद इत्यादि के भी नमूने लिए गए। उन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed