फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस

सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस

Fri, 20 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

-------------------------
सिटी बस डिपो का काम समय पर नहीं होने पर निगम ने एजेंसी को जारी किया नोटिस
क्रॉसर..
- 15 अगस्त से शुरू होना है सिटी बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा साइबर सिटी में चलाई जा रही सिटी बस सर्विस के लिए बस डिपो के निर्माण में देरी होने के कारण नगर निगम ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जीएमडीए द्वारा करीब 25 बसों का संचालन 15 अगस्त से शुरू करने की योजना है। ऐसे में समय पर बस डिपो का निर्माण नहीं होने से बसों के संचालन में परेशानी हो सकती है।

सिटी बसों को डिपो में काम में हो रही देरी की खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके लिए निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जीएमडीए द्वारा चलाई जा रही सिटी बसों के पहले चरण की 200 बसों के लिए दो बस डिपो का निर्माण करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब चार माह से सेक्टर-52-53 और सेक्टर-10 में बस डिपो का निर्माण कार्य चल रहा है। सेक्टर 52-53 में करीब 20 फीसदी और सेक्टर-10 में 40 फीसदी ही निर्माण कार्य हो पाया है। ऐसे में दो माह में दोनों बस डिपो का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में निगम ने संबंधित एजेंसी को काम में देरी होने के कारण नोटिस जारी कर जल्द जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

---------------
बयान...
एजेंसी द्वारा काम बड़ी ही धीमी गति से किया जा रहा है। बसों के संचालन में कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
- धर्मबीर मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed