{"_id":"5b47613d4f1c1bc5248b615e","slug":"11531404605-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग से पत्र मिला, लेकिन दाखिले के लिए अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग से पत्र मिला, लेकिन दाखिले के लिए अभी भी इंतजार
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग से पत्र मिला, लेकिन दाखिले के लिए अभी भी इंतजार
-शिकायत लेकर शुक्रवार को अभिभावक पहुंचेंगे लघु सचिवालय
- शिक्षा विभाग की ओर से पत्र मिलने के बाद भी स्कूल नहीं ले रहे दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा नियमावली-134 ए के तहत दाखिले के लिए चल रही अभिभावकों की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा विभाग द्वारा पत्र देने के बाद भी स्कूल छात्रों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। स्कूलों ने अभिभावकों को सीट के अनुसार दाखिला देने की बात कही है। ऐसे में एक बार फिर से बच्चों का दाखिला और भविष्य अधर में लटक गया है।
शिक्षा विभाग से मिले पत्र को लेकर बृहस्पतिवार को अभिभावक बच्चों का दाखिला कराने के लिए स्कूल में पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से पत्र तो ले लिए लेकिन दाखिले देने के लिए इंतजार करने को कहा। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से कहा कि सीट के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों की टेंशन और भी अधिक बढ़ गयी है। ऐसे में अभिभावकों ने शुक्रवार को फिर से शिक्षा विभाग जाने का निर्णय लिया है। अभिभावक सारिका ने बताया कि विभाग ने कुछ अभिभावकों को फ्रॉड और कुछ को री-चेकिंग में डाल दिया है । शुक्रवार तहसीलदार इन अभिभावकों की रिपोर्ट देंगे। इसी के तहत सुबह दस बजे सभी अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचेंगे। उधर सीसीए के चेयरमैन कर्नल कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि नियमानुसार जो जरूरतमंद होंगे, उन्हें ही दाखिला दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग को भी लिखित में सूचना दे दी गई है।