फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10166 corona vaccine introduced in the grand campaign

रविवार को चले महाअभियान में 10166 को लगा कोरोना का टीका

Sun, 11 Apr 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
10166 corona vaccine introduced in the grand campaign
एमजी रोड स्थित प्लाजा मॉल में बनाए गए कोरोना टीकाकरण केंद्र में कोविशेल्ड का टीका लगाती हुई स्वा? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक, अब अवकाश के दिन भी कोरोना टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कोरोना टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया गया। इसके तहत रविवार को 10166 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसी के तहत 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को 45 साल से ऊपर के 9825 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 6821 लोगों को पहली व 467 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 2151 लोगों को पहली डोज व 386 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। रविवार को जिले में 76 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 41 को पहली डोज व 20 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों को 15 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया और सभी को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

115 जगहों पर हुआ टीकाकरण
रविवार को 265 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 16 को पहली डोज व 114 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 135 को पहली डोज दी गई जबकि किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज नहीं दी गई। रविवार को जिले में कुल 115 जगहों पर टीकाकरण किया गया। इसी के साथ अब जिले में टीकाकृत लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 3 लाख 28 हजार 571 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed