{"_id":"5cbf53cebdec2214123212ac","slug":"101556042702-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिग्री के पार हुआ शहर का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिग्री के पार हुआ शहर का तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 डिग्री के पार हुआ शहर का तापमान
क्रॉसर...
- गर्मी के साथ बढ़ा शहर का प्रदूषण स्तर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सूरज की तीखी किरणों के कारण शहरवासी पसीने से तर-बतर होने लग गए हैं। मंगलवार को शहर का पारा 40 डिग्री पार कर गया।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का तापमान मंगलवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है। रविवार तक जहां प्रदूषण का स्तर 50 क्यूबिक पहुंच गया था वहीं मंगलवार को प्रदूषण का स्तर साढ़े 4 गुना बढ़कर 200 क्यूबिक पार हो गया। मंगलवार को सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाए। सूरज की किरणें आग उगलनी शुरू हो गई हैं। सूरज की तीखी किरणों के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। लोग घर से बाहर निकलने से पहले एहतियात बरत रहे हैं। स्वयं को धूप व गर्मी से बचाने के लिए सिर को ढक कर चल रहे हैं। इसके साथ ही शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। गर्मी के कारण पक्षियों का भी बुरा हाल है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को शहर के तापमान में मामूली कमी हो सकती है। शहर का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी के कारण शहर में पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को शहर में पीएम 2.5 का स्तर 236 क्यूबिक दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो इस स्तर पर सांस लेने में शहरवासियों को दिक्कत होती है।
------