{"_id":"5bd5f60abdec22694e6b75db","slug":"101540748810-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्कशॉप कर्मचारियों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्कशॉप कर्मचारियों को किया सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। निजी बसों के विरोध में सरकार और कर्मचारियों के बीच लड़ाई खत्म होने की बजाए बढ़ती जा रही है। हड़ताल पर चल रहे दो कर्मचारियों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है जबकि दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है। वहीं एस्मा के तहत दर्ज किए गए मामले में सोमवार को पुलिस 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार करेगी। इसके लिए पुलिस ने अपनी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
निजी 720 बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 13 दिन बीत गए है। मगर सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता नहीं हो रहा पा रहा है। इस बीच विभाग ने रविवार को चार कर्मचारियों के खिलाफ करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक ने रविवार को डिपो की वर्कशॉप में कार्यरत मैकेनिकल दयानंद और चमनलाल को सस्पेंड कर दिया है, वहीं प्रबंधन विभाग से दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। प्रबंधन में क्लर्क संजय गुलाटी और उप निरीक्षक दिलबाग को सस्पेंड करने के लिए मुख्यालय पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एस्मा के तहत 13 कर्मचारियों को करेगी गिरफ्तार
16 अक्तूबर को हड़ताल पर गए यूनियन कर्मचारियों पर रोडवेज विभाग ने 15 कर्मचारियों पर एस्मा के तहत पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें दो कर्मचारियों को पुलिस उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी जमानत भी हो गई है। अब पुलिस ने अन्य 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की तैयारी की है। इन कर्मचारियों को सोमवार को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
लोकल रूटों के साथ लंबे रुटों पर भी दौड़ी रोडवेज की बसें
हड़ताल के बीच रोडवेज डिपो से रविवार को करीब 140 बसें लोकल रूटों के साथ लंबे रूटों पर चली। हाइवे की करीब 65 बसें चली, वहीं सिटी की करीब 75 बसें डिपो से चली। इनमें से चंडीगढ़ के लिए 11 बसें, जयपुर-13, रेवाड़ी-19, आगरा-4, नारनौल-09, बालाजी-1, मुरादाबाद-1, कौसली-2, पलवल-2, झज्जर-3, सोहना-2 और पटौदी-2 बसों को हाइवे पर चलाया गया। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बसों में यात्रियों की भीड़ कम रही।
दो वर्कशॉप के कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, दो मैनेजमेंट के कर्मचारियों को सस्पेंड के लिए मुख्यालय पत्र लिखा गया है। बसें आम दिनों की भांति चल रही है।-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम