{"_id":"5b8298a742c792466578c039","slug":"101535285415-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर नशे में धुत महिलाओं का सड़क पर चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर नशे में धुत महिलाओं का सड़क पर चला हंगामा
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
रात भर नशे में धुत महिलाओं का सड़क पर चला हंगामा
-18 महिलाओं सहित 21 को पुलिस ने किया काबू, अलग-अलग थाना क्षेत्र में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड एवं सेक्टर-29 क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाली महिलाओं यहां रहने वाली महिलाओं के साथ दिल्ली में रहने वाली उनकी सहेली भी शामिल थे। एक जगह पुरुष हंगामा कर रहे थे, जबकि दो जगह महिलाएं हंगामा करने में लगी हुई थी। इस संबंध में अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को त्यौहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र की सीए मार्केट के पास शराब के नशे में धुत होकर महिलाएं हंगामा कर रही थी। पुलिस ने कुछ ही देर में उनको काबू किया। आरोपियों की पहचान महिपालपुर दिल्ली निवासी मधु, टैगोर गार्डन निवासी लक्ष्मी, नेब सराय दिल्ली निवासी प्रीती, पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग निवासी शीतल छातरी, सेक्टर-10ए निवसी रिया, मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी राज भारती, मालवीय नगर निवासी सपना, आसाम निवासी पिंकी बासुमात्री, मुनीरका गांव निवासी चूके हूतिया, चिराग दिल्ली निवासी रूपा रानी नरजरया, पहाड़गंज निवासी मीनू, वसंत विहार दिल्ली निवासी लूसी नायक, मुखर्जी नगर निवासी सीमा, दरभंगा बिहार निवासी सुधा देवी के रूप में हुई।
उधर, डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस को भी नशे में धुत महिलाएं हंगामा करते हुई मिली। इस थाना क्षेत्र में एमजी रोड पर कोलकाता निवासी तुकेई दास, राजीव नगर निवासी साधना राय, खजूरी खास दिल्ली निवासी सहाना, डीएलएफ फेज-1 निवासी पूजा हंगामा कर रही थी। वहीं, डीएलएफ पुलिस ने संत नगर बुराड़ी निवासी आकाश अग्रवाल, अलवर राजस्थान निवासी शशि भूषण को हंगामा करने पर काबू किया। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को काबू किया। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने जा रही थी तो आरोपी पुलिस से ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। आरोपी की पहचान झज्जर निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को जमानत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।