फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए

पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए

Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए
पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए
विज्ञापन

फर्रुखनगर। क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में स्कॉर्पियों गाड़ी में घूम रहे तीन बदमाशों को अपराध शाखा पकड़ा। पुलिस को बदमाशों की तलाशी के दौरान एक देश कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस उनको गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कॉर्पियों में सवार हथियारबंद युवक इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए गुड़गांव से फर्रुखनगर होते हुए बिरहेडा मोड़ पहुंचेंगे। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रैडिंग पार्टी तैयार करके बिरहेडा मोड पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गाड़ी को देख कर बदमाशों ने अपनी गाड़ी तेजी से मोडने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस स्कारपियों में सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान चालक हितेश उर्फ सोनू, लोकेश व प्रवीण के रूप में हुई है। ब्यूरो


फर्रुखनगर में महिलाओं को बसों की कमी का सामना करना पड़ा
फर्रुखनगर। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे तक मुफ्त बस यात्रा सुविधा मुहैया कराने का राज्य सरकार का दावा खोखला साबित हुआ। फर्रुखनगर में हरियाणा राज्य परिवहन निगम की अधिकतर बसें गायब रही। यहां कुछ ही बसें आई जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए अपर्याप्त थी। दरअसल वह बसें पहले से ही ठसाठस भरी हुई थी। इस कारण बहनों को अपने भाईयों के घर जाने के लिए घंटों तक बस अड्डे पर धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा उनको निजी बसों और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं फर्रुखनगर क्षेत्र में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया और उनको स्नेह के रूप नगद राशि व वस्त्र उपहार स्वरूप देकर सम्मान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed