फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नोटिफिकेशन जारी होने पर आशाओं ने मनाई खुशी

नोटिफिकेशन जारी होने पर आशाओं ने मनाई खुशी

Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नोटिफिकेशन जारी होने पर आशाओं ने मनाई खुशी

विज्ञापन
नोटिफिकेशन जारी होने पर आशा वर्करों ने मनाई खुशी
-आशा की मृत्यु पर परिजनों को 3 लाख रुपये मिलेेंगे
-दो बच्चों के अंतर में काउंसलिंग पर 550 व सामान्य डिलीवरी पर 300 रुपये मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आशा वर्कर्स ने सरकार के साथ लंबे संघर्षों के बाद आखिरकार नोटिफिकेशन जारी करवा ही लिया। यह बात सीटू व सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान मीरा देवी ने शनिवार को कही। पिछले लंबे समय से राज्य में आशाएं सरकार के साथ एक फरवरी को हुए समझौते का नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जिसको लेकर आशाओं में संघर्ष की जीत की खुशी मनाई।

जिला भर की आशाओं ने कमला नेहरू पार्क में विजय सभा की। अध्यक्षता जिला प्रधान मीरा देवी ने की। सभा संचालन लक्ष्मी देवी ने किया। सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष एसएल प्रजापति ने सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को सबके समक्ष पढ़कर सुनाया। जिसमें आशा वर्कर्स को जनवरी 2018 से 4 हजार रुपये फिक्स प्रति माह मिलेंगे। सामान्य कैटेगरी की डिलीवरी पर 300 रुपये मिलेंगे। वहीं जेएसवाई की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के संस्थागत डिलवरी में 400 रुपये मिलेंगे। टीकाकरण में 250, एनसी पर 350, एचबीपीएनसी पर 350, दो बच्चों के अंतर में काउंसलिंग पर 550 रुपये मिलेंगे। यह अप्रैल 2018 से लागू होंगे। जबकि किसी भी आशा की मृत्यु पर उनके परिजनों को 3 लाख रुपये एक्सग्रेसिया के तहत मदद दी जाएगी। सब केंद्रों पर कॉमन अलमारी होगी। एमपीएचडब्ल्यू व स्टाफ नर्स की भर्ती में आशाओं के कार्यानुभव को जांच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed