{"_id":"5f64f5b58ebc3ef47812490b","slug":"101-new-hot-spots-created-in-the-district-gurgaon-news-noi5371077170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 101 नए हॉट स्पॉट बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 101 नए हॉट स्पॉट बनाए
विज्ञापन
जिले में 101 नए हॉट स्पॉट बनाए
गुरुग्राम। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को 101 नए हॉट स्पॉट बनाए हैं। अब तक जिले में कुल 22 हॉट स्पॉट थे।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना के मामलों की समीक्षा करने के दौरान अधिक प्रभावित इलाकों को हॉट स्पॉट बनाने का निर्णय लिया। पहले गुरुग्राम और सोहना ब्लाक में ही हॉट स्पॉट जोन थे, लेकिन इस बार पटौदी और फर्रुखनगर ब्लाक में हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। अब गुरुग्राम ब्लाक में 119, फर्रुखनगर ब्लाक में 2 और सोहना व पटौदी ब्लाक में एक-एक हॉट स्पॉट हैं। जोन बनाए गए इलाकों में 14 दिन तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं प्रभावित इलाकों के लोग भी इस दौरान अपनी गली से बाहर नहीं आ सकेंगे। उनकी गलियों को बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है।