फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 snesetive person arrested who reached to tabligi jamaat

जमात में शामिल 10 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
10 snesetive person arrested who reached to tabligi jamaat
जमात में शामिल 10 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली के निजामुद्दीन मकरज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए जिले के 10 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी संदिग्धों का जिला नागरिक अस्पताल टेस्ट करवाकर उनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं सभी को अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने बताया की थाना स्तर पर टीमें बनाकर सहायक पुलिस आयुक्त की अगुवाई में संदिग्धों की पहचान की जा रही है। राजधानी दिल्ली में निजामुद्दीन के मरकज में बड़ी संख्या में लोगों के तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला सामने आने के बाद जिले में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। जगह-जगह वहां से आए लोगों की तलाश की जा रही है। बुधवार रात पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों से 10 संदिग्ध लोगों को पकड़ा, जो जमात में शामिल होकर आए थे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी से प्राथमिक पूछताछ के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची मेडिकल टीम सभी लोगों को सेक्टर-10ए स्थित जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सभी का नमूना लिया गया और उन्हें वहीं क्वारंटीन कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस टीमों ने मस्जिदों के अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की। इसमें पालम विहार, धर्म कॉलोनी, सराय अलावर्दी समेत अन्य इलाकों में सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौलानाओं और मुस्लिम नेताओं से भी बैठक करते हुए जमात में शामिल हुए लोगों का कोरोना संक्रमण जांच कराने की बात कही व लोगों से अपील की कि वे ऐसे संदिग्धों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो उसे साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed