फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 lakh given to women's badminton team for winning gold medal

Gurugram News: महिला बैडमिंटन टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दिए 10 लाख

Tue, 30 Dec 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
10 lakh given to women's badminton team for winning gold medal
गुरुग्राम। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। महिला टीम की सफलता के साथ-साथ पुरुष टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग में अनमोल खरब ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पुरुष वर्ग में भरत राघव ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-11 वर्ग में उभरते खिलाड़ी श्लोक राय चौधरी ने भी रजत पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस दौरान महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपये दिए गए। वहीं, फेलिसिटेशन एवं कैश अवॉर्ड समारोह में कुल 31.22 लाख रुपये की सम्मान राशि वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed