फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 illegally constructed shops demolished in Naurangpur

Gurugram News: नौरंगपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही 10 दुकानों को किया ध्वस्त

Mon, 06 Jul 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
10 illegally constructed shops demolished in Naurangpur
दुकानें बिना स्वीकृत नक्शे और जरूरी अनुमति के बनाई जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत गांव नौरंगपुर में बड़ी कार्रवाई की। यहां बिना अनुमति बनाई जा रही 10 दुकानों को निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। इस दौरान जेई जयबीर यादव, मंदीप और दिपेश सहित नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान थाना खेड़की दौला पुलिस का भी सहयोग लिया गया।


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि ये दुकानें बिना स्वीकृत नक्शे और जरूरी अनुमति के बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह का निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से जरूरी अनुमति अवश्य लें और नक्शा पास करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माण की सूचना आमजन भी नगर निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed