{"_id":"5e0f8dfe8ebc3e87b17f56c3","slug":"1-died-in-road-accident-gurgaon-news-noi483440781","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नखडौला गांव के पास देर रात एक्सप्रेसवे पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से यूपी सारा बस्ती के गांव मुर्तिहार कलां निवासी पवन कुमार (28) नखडौला गांव स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैशियर का काम करते थे। एक जनवरी देर रात को ड्यूटी पूरी कर वह एक्सप्रेसवे की रेलिंग फांदकर दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।