{"_id":"ff54e36ab55e797d8685c4ecc5885fd7","slug":"gurgaon-will-get-two-more-women-police-stations-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडगांव में खुलेंगे दो और महिला थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडगांव में खुलेंगे दो और महिला थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Sep 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव कमिश्नरी के तीनों जोन में महिला थाना खोलने की योजना भवन निर्माण के साथ धीरे-धीरे सिरे चढ़ाई जाएगी। इस कड़ी में वेस्ट जोन में खुलने वाले थाने का भवन सेक्टर 10ए में बनकर लगभग तैयार है।
प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में रक्षाबंधन को एक-एक महिला थाना खोलने का आदेश दिया था। इसके तहत सेक्टर-51 में महिला थाना खोला गया है।
महिला अपराध को देखते हुए तीनों जोन में अलग-अलग थाना खोलने की योजना बनाई गई है। वेस्ट जोन में महिला से संबधित शिकायतें अधिक हैं। इसके चलते पहले यहां थाना खोला जा रहा है।
दो करोड़ रुपये की लागत से बना तीन मंजिला भवन लगभग तैयार है। पुलिस हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सुभाष वर्मा ने बताया कि नवनिर्मित भवन में अत्याधुनिक संसाधन होंगे। इसका निर्माण महिला सुरक्षाकर्मियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।