लापता हुआ RTI कार्यकर्ता, पत्नी को भी जान का डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव का एक बड़ा आरटीआई कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से राजीव चौक से गायब है। कहा जा रहा है कि उसे राजीव चौक से ही अगवा कर लिया गया है।
आरटीआई एक्टिविस्ट रमन शर्मा, मलिबु के रहने वाले हैं। रमन 23 सितंबर से ही गायब हैं। उनकी पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शर्मा की पत्नी ने उन्हें सुबह करीब 4 बजे राजीव चौक छोड़ा था, जहां से उन्होंने चंडीगढ़ के लिए बस पकड़ी थी। इसी के बाद से उनका कोई पता नहीं है।
पत्नी ने किया फोन तो घर पर ही था फोन
गौरतलब है कि रमन शर्मा की पत्नी ने उन्हें दिन में जब बात करने की कोशिश की तो पता चला कि उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया है।
जब रमन ने अपनी पत्नी को पूरा दिन बीत जाने के बाद भी फोन नहीं किया तब उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पता चला कि रमन पर एक सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस स्टेशन में एक रंगदारी का केस दर्ज है। हालांकि शर्मा के परिवार ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है।
सरकारी संग प्राइवेट एजेंसियों के निशाने पर भी थे शर्मा
हालांकि जिस तरह से रमन शर्मा अपना सामान और मोबाइल घर पर ही छोड़कर चला गया था उससे पुलिस को शक है। पुलिस अपनी जांच में हर पहलू पर ध्यान दे रही है।
बता दें कि रमन शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुड़गांव नगरपालिका और अन्य सरकारी एजेंसियों के खिलाफ आरटीआई फाइल कर चुके हैं।
इमारतों में अनियमितता को लेकर रमन के प्राइवेट डेवलपर्स के साथ भी तल्ख रिश्ते थे।