फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon-Rewari route will be canceled today

गुडग़ांव-रेवाड़ी रूट पर आज रद्द रहेगी लोकल ट्रेन, लंबी दूरी के लिए का रूट होगा डायवर्ट

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon-Rewari route will be canceled today
train - फोटो : pti

गुडग़ांव रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुसीबत भरा होने वाला है। गुडग़ांव-रेवाड़ी रूट पर सभी ट्रेनों का आवागमन सुबह 11 से शाम 5.30 बजे तक बाधित रहेगा। 

विज्ञापन


इस रूट पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को दिल्ली और रेवाड़ी से डायवर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर प्रस्तावित 09 अंडर रेलवे ब्रिज (आरयूबी) का काम शुरू होने के कारण यह बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था अगले पांच रविवार तक रहेगी।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक 25 सितंबर को सुबह 11.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक ट्रेनें गुडग़ांव स्टेशन तक नहीं पहुंच सकेंगी। इसमें लंबी रूट से आने वाली ट्रेनों को दिल्ली से रेवाड़ी बाहर से डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजस्थान और जम्मू की ओर से आने वाली ट्रेनों को रेवाड़ी से होते हुए दिल्ली रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं इस समय के अंतराल गुडग़ांव से रेवाड़ी चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रेवाड़ी के बजाय गढ़ी हरसरू स्टेशन तक ही चलाया जाएगा।
 
बता दें कि दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे रूट को कहीं द्वारका एक्सप्रेस-वे तो कहीं पर स्थानीय सड़क क्रॉस करती है। फर्राटा मारते हुए वाहन निकल सकें। इसके लिए रोड अंडर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। 

इससे रेलवे लाइन के नीचे से वाहन निकलेंगे। आरयूबी न होने से सभी 9 जगहों पर वाहनों को ट्रेनों की आवाजाही के दौरान रोकना पड़ता है। आरयूबी बनने से रेलवे को भी फायदा होगा। 


न फाटक की आवश्यकता रह जाएगी और न ही फाटक मैन की। दुर्घटना दर भी कम हो जाएगी। फाटक पार करने के दौरान काफी लोग ट्रेनों की चपेट में आ चुके हैं। खोदाई के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही पांचों दिन लगातार ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की जाएगी। सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली-रेवाड़ी रूट चलने वाली लोकल ट्रेने होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed