{"_id":"b992a5c69218d437e686a4e03fcebda0","slug":"gurgaon-police-is-fedup-with-mewat-criminals-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात के अपराधियों से परेशान है साइबर सिटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात के अपराधियों से परेशान है साइबर सिटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 21 Oct 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में होने वाले ज्यादातर अपराध के पीछे मेवात से जुड़े अपराधियों का हाथ है। पिकप से पशु चुराने वाले गिरोह तो हवलदार को कुचल कर निकल गए हैं।
विज्ञापन
साइबर सिटी से चोरी होने वाले वाहन और ट्रक व ट्राले से उतरने वाले माल से लेकर वाहन के पहिए तक मेवात चले जाते हैं।
अपराध शाखा की पुलिस के लाख चाहने के बाद भी वह सोहना के रास्ते वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। दो साल पहले इनकी ओर से सेक्टर दस थाने में तैनात हवलदार को कुचल दिया गया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा की ओर से होने वाले खुलासे में भरतपुर राजस्थान से लेकर अलवर व अन्य हिस्से के लोग शामिल हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा बताते हैं कि ज्यादा से ज्याद वारदात के पीछे मेवात गिरोह का हाथ होता है।
विज्ञापन
लूट, चोरी व अन्य अपराधों में मेवात के लोग पाए जाते हैं। छानबीन में पता चलता है कि इस गिरोह के अपराधी की कभी दिल्ली तो कभी राजस्थान में लोकेशन होती है। एक राज्य में वारदात के बाद वह दूसरे राज्य में निकल जाते हैं।
अपराध का तरीका
मेवात गिरोह के लोग एक मजबूत वाहन से साथ निकलते हैं। उनकी गाड़ी में पत्थर भी होता है। पशुओं के खिलाने के लिए नशीला पदार्थ मिला हुआ गुथा हुआ आटा भी होता है। बताते हैं कि वह पशुओं को खिलाने के बाद इस कदर उठा कर वाहन में डाल देते हैं। जिसे करने में आम छह से आठ आदमियों की जरुरत होती है।
लक्ष्य नहीं होता है तय
मेवात की ओर से आने वाला यह गिरोह वहां से चलते समय लोगों को साथ लेकर चलता है। गिरोह के लोगों को राजीव चौक जैसे प्रमुख स्थल पर उतार दिया जाता है। वह अलग-अलग क्षेत्र में घूम कर वाहन उठाने में कामयाब रहे तो ठीक है। नहीं तो रात में मॉल व फिल्म देख कर वापस जाते समय किसी निर्माणाधीन साइट से सरिया या सीमेंट ही उठा ले जाते हैं।